गोरखपुर। खजनी तहसील के अंतर्गत थाना सिकरीगंज क्षेत्र में स्थित यूएस सेंट्रल पब्लिक स्कूल है।सड़क के किनारे गड्डे में स्कूल कि बस पलटने से दो बच्चों की मौत हो गई है जबकि 20 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।आस-पास के इलाके के बच्चे यहां स्कूली बस से पढ़ने आते जाते हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल से 100 मीटर पहले एक डंपर को ओवरटेक करते समय सड़क के बगल में पेड़ से टकरा कर स्कूली बस गड्ढे में पलट गई।
जिसमें लगभग 60 से 70 बच्चे सवार थे दुर्घटनास्थल के बगल में अपने मकान का निर्माण करा रहे आकाश जायसवाल ने स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला। उधर, दुर्घटना की खबर मिलते ही स्कूल के सभी शिक्षक और कर्मचारी स्कूल छोड़कर भाग गए। जबकि बस चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने स्कूल के सामने ही सड़क जाम कर दिया। एसपी साउथ जितेन्द्र कुमार दो थानों की फोर्स के साथ मौके पर मौजूद हैं। वह परिवारीजनों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
बस दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। बच्चों की चीख- पुकार से पूरा इलाका गूंज गया। स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों की मदद से किसी तरह से बच्चों को बाहर निकाला गया। दुर्घटनास्थल के बगल में रहने वाले आकाश ने बताया कि उन्होंने पांच-छह गंभीर बच्चों को बाहर निकाला जिसमें कुछ की सांस नहीं चल रही थी। जिन बच्चों को कम चोट आई थी वह भी दहशत में रो रहे थे।
दुर्घटना के बाद बच्चों के परिवारीजनों की जब स्कूल पर भीड़ जुटने लगी तो, दुर्घटना के बाद स्कूल के शिक्षक और प्रबंधक स्कूल छोड़कर भाग गए। बच्चे कहां हैं किस हाल में है यह कोई बताने वाला नहीं मिला जिससे परीवारीजनों में काफी आक्रोश था। घायल बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से उरूवा सीएचसी के अलावा गोरखपुर जिला अस्पताल और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
स्थानीय लोगों के मुताबिक बस चालक नशे में था। वह डंपर को ओवर टेक करने के चक्कर में सड़क के किनारे गड्ढे में पलटा है और पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटना बड़ी हो गई। दुर्घटना कें बाद चलाक को लोगों ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि वह नशे में धुत था।
दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे कई अभिभावक अपने बच्चों की तलाश करते रहे। कुछ इस बात को लेकर काफी दहशत में रहे कि कहीं मरने वाला बच्चा उनका अंपना तो नहीं। फिलहाल घायल बच्चों को कई स्थानों पर भर्ती कराया गया था इसलिए परिवारीजनों को तलाश में ज्यादा समय लगा। जिनक बच्चों कि इस हादसे में मृत्यु हुई है उनके नाम, साक्षी विश्वकर्मा पुत्री सुनील गांव मठिया सिकरीगंज… प्रतिभा पुत्री कृष्ण कुमार गांव सहुआ थाना सिकरीगंज के निवासी हैं।खबर सुनने के बाद परिवारों में मातम छा गया। घर में कोहराम मच गया। मां-बाप का रो-रो हुआ बुरा हाल।
सीएमओ गोरखपुर ने बताया की दो बच्चों की मौत हुई है। उनके शव का पोस्टमार्टम करके उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया और 16 बच्चे घायल थे जिनका इलाज चल रहा है।

